Wed, 04 February, 2026
Breaking News:
image

बिहार का मोस्टवांटेड राजा दुबे गिरफ्तार

बक्सर का मोस्ट वांटेड राजा दुबे पटना के सगुना मोड़ से गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई।

बक्सर। लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बने मोस्ट वांटेड अपराधी राजा दुबे को गिरफ्तार करने में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। राजधानी पटना के सगुना मोड़ इलाके से उसे दबोचा गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बक्सर पुलिस की विशेष टीम उसे लाने के लिए पटना रवाना हो गई है। इसकी पुष्टि एसपी शुभम आर्य ने की है।

राजा दुबे पर बक्सर जिले में हुई तीन हत्याओं का आरोप है। साथ ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। चौसा में हुए राजद नेता अर्जुन यादव और प्रॉपर्टी डीलर हृदया यादव हत्याकांड में वह मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सिकटोना गांव निवासी राजा दुबे गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। आशंका है कि पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि लंबित मामलों की कड़ियों को जोड़ा जा सके। 

Facebbok Share via Whatsapp

2 Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

`

Related News