Wed, 04 February, 2026
Breaking News:
image

विश्व ध्यान दिवस पर 300 सिपाही सौ पुलिस पदाधिकारियों शामिल !

 

बक्सर : आज विश्व ध्यान दिवस के पावन अवसर पर Police Line में आयोजित ध्यान सत्र में 300+ पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की।

इस सत्र में मुख्यालय DySP श्री पंकज सिंह जी एवं ट्रैफ़िक DySP श्री संतोष सिंह जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी ध्यान कर मानसिक शांति, एकाग्रता और आंतरिक संतुलन का अनुभव किया।

कर्तव्य, अनुशासन और सेवा के बीच
पुलिस बल जिस निरंतर दबाव में कार्य करता है,उसमें ध्यान एक ऐसा माध्यम है
जो मन को स्थिर, संवेदनशील और सशक्त बनाता है।

विश्व ध्यान दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि बाहरी व्यवस्था तभी सुदृढ़ होती है जब भीतर शांति होती है।

Facebbok Share via Whatsapp

2 Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

`