Tue, 05 August, 2025
Breaking News:
image

शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण एवं लगभग 10 लाख रुपए हड़पने के मामले में आरोपी के घर महिला पुलिस ने किया कुर्की जब्ती

बक्सर द प्राइम पब्लिक:- शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी के घर महिला थाना पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई करते हुए आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर शिकंजा कसा है। आरोपी के गिरफ्तारी नहीं होने पर महिला थाना पुलिस आगे की कार्रवाई को लेकर कार्य कर रही है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के महावीरगंज गांव के मंटू कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और करीब दस लाख रुपए हड़पने का आरोप लगा था। पिछले वर्ष मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई थी। मामले में आरोपी की पत्नी दुर्गा देवी और मां ललिता देवी को भी मामले में सहयोगी बनाते हुए आरोपित बनाया गया था।

बताया जाता है कि आरोपी अपने को अविवाहित बताते हुए बक्सर के एक युवती को झांसा में ले लिया था जबकि युवक पूर्व से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता था। आरोपी ने युवती को झांसे में लेते हुए उसका यौन शोषण और करीब 14 लाख रुपए हड़प लिया। इसके बाद आरोपी युवती से न तो शादी कर रहा था और न ही उसके पैसे लौटा रहा था। काफी प्रयास के बाद आरोपितों ने करीब चार लाख रुपए पीड़िता को लौटाया था।

युवती को जब युवक के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने महिला थाना में एफआईआर दर्ज क थी। महिला थाना पुलिस आरोपी गिरफ्तारी को लेकर कई बार प्रय किया। आरोपितों के गिरफ्तारी नहीं है पर कुर्की की कार्रवाई की। महिला पुलिस दावथ थाना पुलिस के सहयोग कार्रवाई किया। पुलिस ने घर में समानों को जब्त कर लिया। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया मामले में आरोपितों के गिरफ्तारी लेकर छापेमारी की जा रही है। आरोपि को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Facebbok Share via Whatsapp

2 Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

`

Related News