भाजपा बक्सर ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर की बैठक, ओमप्रकाश भुवन बने नए जिलाध्यक्ष
भाजपा बक्सर ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर की बैठक, ओमप्रकाश भुवन बने नए जिलाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला बक्सर ने संगठनात्मक चुनाव के दृष्टिकोण से आज जिला कार्यालय अहिरौली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन का कार्य जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सह बक्सर लोकसभा एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू सिद्धार्थ, शाहाबाद क्षेत्रीय पदाधिकारी अशोक भट्ट, रोहतास जिला अध्यक्ष संतोष पटेल और किसान मोर्चा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार बक्सर जिला अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश भुवन के मनोनयन की घोषणा की। इस घोषणा का सभी सदस्यों और नेताओं ने जोरदार तालियों और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों के साथ स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन को अंग वस्त्र और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें पार्टी के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाकर औपचारिक रूप से पदभार सौंपा।
अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वह सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में भाजपा के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती के प्रति संकल्प के साथ हुआ।
2 Comments:
Leave a Reply