कांग्रेस ने होली मिलन समारोह के साथ दिया राजनीति सन्देश
बक्सर में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, सौहार्द और उत्साह का दिखा अद्भुत नज़ारा
The prime public : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन पूरे उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडे ने की। उन्होंने आगंतुक अतिथियों और कार्यकर्ताओं का पारंपरिक अंदाज़ में अंगवस्त्र, पगड़ी और मिष्ठान से स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. पांडे ने सभी से शांति, सद्भाव और उत्साह के साथ होली, ईद, रमज़ान, चैत और रामनवमी जैसे पर्व मनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस हमेशा से सभी धर्मों और वर्गों को जोड़ने वाली पार्टी रही है। आज के कार्यक्रम में जिस उत्साह से अति पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम समुदाय की माताएं-बहनें और अंतिम पायदान पर खड़े लोग शामिल हुए हैं, वह इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस आज भी लोगों के दिलों में सद्भाव और भरोसे का प्रतीक बनी हुई है।"
होली मिलन समारोह में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार ओझा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्रवण तिवारी, सत्येंद्र ओझा, कामेश्वर पांडे, राजा रमन पांडे, पंकज उपाध्याय, वीरेंद्र राम, लक्ष्मण उपाध्याय, जय राम राम, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, रोहित उपाध्याय, उपेंद्र ओझा, विकास कुमार ओझा, अभिषेक कुमार, संजय कुमार पांडे, कमल पाठक, नीलू मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे, अजय यादव, बबन तुरहा, दीपक कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
महिला सहभागिता भी इस कार्यक्रम में उल्लेखनीय रही। निर्मला देवी, कुमकुम देवी, रूनी देवी, सरस्वती देवी, रजिया खातून, शाहिदा बेगम सहित सैकड़ों महिलाओं ने होली मिलन में भाग लेकर भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने रंगों के पर्व होली को मिलजुल कर मनाने और समाज में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।
2 Comments:
Leave a Reply