Tue, 05 August, 2025
Breaking News:
image

जन सुराज प्रेस नोट दिनांक: 13 फरवरी 2025 बिहार में लोकतंत्र लाठीतंत्र में तब्दील होते जा रहा है: आनंद मिश्रा बक्सर पहुंची जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा, पूर्व आईपीएस-जन सुराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष कर रहे नेतृत्व जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा ने 8वें जिले बक्सर में किया प्रवेश, पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर के बाद बक्सर पहुंची बाइक यात्रा

बक्सर: जन सुराज के प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में चल रही जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा गुरुवार को शिवप्रभा गैलेक्सी-शिवप्रभा उत्सव वाटिका बक्सर से शिव शंकर उत्सव होटल ब्रह्मपुरा तक पहुंची। इस यात्रा के तहत आनंद मिश्रा और उनकी टीम पूरे बिहार में 20,000 किलोमीटर की बाइक रैली कर रहे हैं। 

जिले में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आनंद मिश्रा ने कहा, हम इस यात्रा के दौरान बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। बीते 35 सालों से बिहार हर एक क्षेत्र में संघर्ष से गुजर रहा है। हम बिहार के लोगों के साथ संवाद स्थापित करने निकले हैं, वहीं बताने निकले हैं कि क्या बिहार के लोगों को बेहतर जीवन जीने का हक नहीं बनता, ये संघर्ष कब तक चलेगा, इस संघर्ष का निवारण क्या है। बाइक यात्रा पूरे बिहार में घूमने के बाद पटना में आकर समाप्त होगी। आनंद मिश्रा ने पटना में हाल में हुए छात्र आंदोलन के सवाल पर कहा कि 70वीं बीपीएससी की परीक्षा के बाद जब छात्रों ने सवाल उठाया कि परीक्षा निष्पक्षिता के साथ होनी चाहिए थी, तो सरकार ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से मारा। बिहार में लोकतंत्र लाठीतंत्र में तब्दील होते जा रहा है। मौके पर रितेश रंजन उपाध्याय, शशिकांत सिंह, प्रह्लाद मिश्रा, प्रशांत तिवारी, विकास कुशवाहा, शैलेश मिश्रा, बालकृष्ण ओझा, विकास मिश्रा व अन्य थे।

गुरुवार को ब्रह्मपुरा पहुंची बाइक यात्रा

गुरुवार को जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा 100 बाइकों के काफिले के साथ शिवप्रभा गैलेक्सी एवं शिवप्रभा उत्सव वाटिका से पुलिस चौकी गोलंबर, सिंडिकेट ब्रिज, पड़री मोड़, मझवारी गांव सिमरी, सिमरी बाजार, नियाजीपुर चौक, नया भोजपुर डुमरांव, डुमरांव पुलिस स्टेशन के रास्ते नोनियापुरा चौक धरौली गांव, ब्रह्मपुर बाजार से होते हुए शिव शंकर उत्सव होटल ब्रह्मपुर तक पहुंचे। यहीं पर उन्होंने अपने काफिले के साथ रात्रि विश्राम किया। बता दें कि जगह-जगह पर जन सुराज के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने इनका स्वागत फूल माला से किया। वहीं, आनंद मिश्रा ने कई जगहों पर रुककर जनता को संबोधित भी किया। 100 बाइकर्स के काफिले के साथ निकली इस यात्रा का उद्देश्य जन सुराज की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने तथा पार्टी उम्मीदवारों को जनता का समर्थन परखना है। जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा ने 8वें जिले बक्सर में प्रवेश किया है। पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर के बाद जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा बक्सर पहुंची है।

Facebbok Share via Whatsapp

2 Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

`