Wed, 06 August, 2025
Breaking News:
image

कांग्रेस की फ्लॉप रैली से आलाकमान खफा, जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय को पार्टी ने किया निलंबित

बक्सर द प्राइम पब्लिक:- राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा बक्सर के दलसागर में पूरी तरह फ्लाप रही। कार्यक्रम शुरू होते ही मीडिया में खाली पड़ी कुर्सियों की तस्वीरें वायरल होने लगी। पार्टी ने सोचा था, बक्सर से बिहार में चुनावी सभा का शंखनाद होगा। लेकिन, यह कार्यक्रम फ्लाप रहा। जिसका ठीकरा जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय के सर फोड़ा गया है। 20 को सभा हुई और उसी रात पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव ने पत्र जारी किया। आपको तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित किया जाता है।
ये कार्यक्रम महागठबंधन के संयुक्त नाम से था फिर भी  जो स्थिति वहां देखने को मिली वो हास्यास्पद थी। जिले के कांग्रेस पार्टी के दो-दो विधायक भी आपस देखते नजर आएं और मंच से लोगों को बैठने का आग्रह करते दिखे। और भी बगले झांकते नजर आए।
जानकारों की माने तो आलाकमान मौजूदा दोनों विधायकों से भी खफा है। देखने वाली बात ये होगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारी में इस रैली का क्या असर पड़ता है।

Facebbok Share via Whatsapp

2 Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

`

Related News