11 अप्रैल को पटना गांधी मैदान में होने वाली रैली में बक्सर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
बक्सर द प्राइम पब्लिक: जन सुराज पार्टी के बक्सर नगर अध्यक्ष विकास पांडेय ने "बिहार बदलाव रैली" के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया है कि 11 अप्रैल 2025 को पटना गांधी मैदान में आयोजित होने वाली रैली में बक्सर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होने जा रहे हैं।
जन सुराज पार्टी द्वारा आयोजित "बिहार बदलाव रैली" बिहार में व्याप्त कुछ खास बिंदुओं के खिलाफ है। बिहार में पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ, बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ़, बढ़ते अपराध के खिलाफ, बिहार में राजनीतिक परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ, बिहार में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ, भूमि सर्वे और स्मार्ट मीटर में लूट के खिलाफ, भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ, बिहार में शराबबंदी से हो रहे नुकसान के खिलाफ बिहार बदलाव रैली की जा रही है।
विकास पांडेय ने कहा कि बिहार की जनता इन सभी मुद्दों से त्रस्त है और अब वक्त आ गया है कि एकजुट होकर बदलाव की ओर कदम बढ़ाया जाए। 'बिहार बदलाव रैली' सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन की शुरुआत है।
2 Comments:
Leave a Reply