Wed, 06 August, 2025
Breaking News:
image

जन सुराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने किया जिले का दौरा, कहा, 'बिहार बदलाव रैली' में शाहाबाद क्षेत्र से एक लाख युवाओं को रैली में शामिल कराने की है तैयारी

बक्सर द प्राइम पब्लिक: जन सुराज पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने शुक्रवार को जिले का दौरा किया। यह दौरा मुख्य रूप से जिले में संगठन को मजबूत करने और 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान मे आयोजित होने वाली 'बिहार बदलाव रैली' को सफल बनाने के उद्देश्य से किया गया।

 

दौरे के दौरान आयोजित बैठक में आनंद मिश्रा ने कहा कि बिहार को बदलाव की ज़रूरत है और जन सुराज पार्टी इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बतौर प्रदेश युवा अध्यक्ष, हमारा लक्ष्य "शाहाबाद क्षेत्र से एक लाख युवाओं को रैली में शामिल कराने की तैयारी है", उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में पटना पहुंचकर इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बने और राज्य में एक नई शुरुआत का संकल्प ले। 

 

बिहार बदलाव रैली’ के मुख्य मुद्दे:

 

1. पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ  

2. बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ  

3. बढ़ते अपराध के खिलाफ  

4. राजनीतिक परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ  

5. लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ  

6. भूमि सर्वेक्षण और स्मार्ट मीटर में भ्रष्टाचार के खिलाफ  

7. भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ  

8. शराबबंदी से हो रहे नुकसान के खिलाफ  

 

आनंद मिश्रा ने कहा कि बिहार की जनता इन सभी मुद्दों से त्रस्त है और अब वक्त आ गया है कि एकजुट होकर बदलाव की ओर कदम बढ़ाया जाए। 'बिहार बदलाव रैली' सिर्फ एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन की शुरुआत है।

 

बैठक में बक्सर प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रेखा कुशवाहा, जिला अध्यक्ष जयराम कुशवाहा, जिला महिला अध्यक्ष अंशु कुमारी, जिला संगठन महासचिव अरविंद पाण्डेय, नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय, जिला अभियान समिति अध्यक्ष ब्रिघुनाथ रजक, जिला किसान अध्यक्ष दिवाकर पाठक सहित अन्य जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Facebbok Share via Whatsapp

2 Comments:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

`